Home उत्तर प्रदेश उ.प्र.विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बैठक

उ.प्र.विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बैठक

समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी बैठक में रहे मौजूद

BHADOHI NEWS: उ.प्र. विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से के संबंध में डीएम एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहें।
इस दौरान उत्तर प्रदेश में आसन्न विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। निर्वाचन के लिए आयोग की अधिसूचना द्वारा मंडलायुक्त वाराणसी को वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के कार्य के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं डीएम वाराणसी, भदोही, मीरजापुर, चन्दौली, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर एवं बलिया को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 7 दिसंबर 2026 तक है। विधिक प्राविधान के अनुसार जिस वर्ष खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन होना है। निर्वाचक नामावली निर्वाचन वर्ष के पूर्ववर्ती वर्ष में तैयारी कराई जाती है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 27 (6) यह विनिर्दिष्ट करती है कि अर्हता की तारीख उस वर्ष के नवंबर के पहले दिन की तारीख होगी। जिसमें निर्वाचक नामावली की तैयारी या पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित इस जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या-15 (खंड स्नातक में-10 एवं खंड शिक्षक में 5) है। मतदान केंद्र का स्थान अभोली 47, सुरियावां 48, भदोही 49, भदोही 50, औराई 51, औराई 52, ज्ञानुपर 53, डीघ व गोपीगंज 55 है। जबकि वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदान कें का स्थान सुरियावां 22, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सुरियावां भदोही, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही 23, क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई 24, क्षेत्र पंचायत कार्यालय डीघ 25, नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज 26 है। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहें।