Home उत्तर प्रदेश उ प्र राज्य महिला आयोग की सदस्य  सुजीता कुमारी 11 मार्च 2026...

उ प्र राज्य महिला आयोग की सदस्य  सुजीता कुमारी 11 मार्च 2026 को जनपद में करेंगी महिला जनसुनवाई

LAKHIMPUR KHERI NEWS: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य  सुजीता कुमारी 11 मार्च 2026 को जनपद लखीमपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे से की करेंगी महिला जनसुनवाई जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी द्वारा जनपद लखीमपुर में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने एवं आवेदक / आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष की उपस्थिति में महिला जनसुनवाई कलेक्ट्रेट सभागार लखीमपुर में की जाएगी, तत्पश्चात महिला उत्पीडन के मामलों की समीक्षा करेंगी।