Home उत्तर प्रदेश उरई के रंगौली में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के...

उरई के रंगौली में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के तहत वृक्षारोपण

सदर विधायक ने फीता काटकर किया एकता वन पार्क का उद्घाटन, 40 पौधे लगाए गए

JALAUN NEWS: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत आटा क्षेत्र के ग्राम रंगौली स्थित एकता वन पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा रहे, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व व्यापार मंडल क़े जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता नें फीता काटकर एकता वन पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वन विभाग की टीम और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में आम, अमरूद, पीपल, पाखड़ और आंवला सहित लगभग 40 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित होगा। उन्होंने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की। उरई रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारी जीवन-रेखा हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए, तभी यह अभियान सार्थक होगा।सभी ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर वन रक्षक राहुल यादव, वन दरोगा हिमांशी यादव, सुनील कुमार, पंकज समेत वन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं व्यापार मंडल से जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक अशोक राठौर, महेंद्र सिंह भाटिया, गौरव राठौर, रंजना अग्रवाल, डॉ प्रज्ञा राजपूत, हर्ष राजपूत,शांति गुप्ता, जय नारायण साहू, निलेश खरे, संजीव सिपोलिया समेत अन्य व्यापारीगण भी शामिल हुए।