व्यस्त कार्यक्रमों के बीच अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में पहुंचकर लाभार्थी कन्याओं को वितरित की साइकिलें, उमेश यादव की पहल की सराहना
LUCKNOW NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में लखनऊ में उद्योगपति एवं समाजसेवी उमेश यादव की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में 1000 गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिलेश यादव ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार होते रहने चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन एवं लाभार्थी परिवार मौजूद रहे। इस जनकल्याणकारी पहल का आयोजन मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी सुमित्रा लैंडमार्क प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) उमेश यादव की ओर से किया गया। उनकी कंपनी नालासोपारा वेस्ट स्थित ‘द्वारिका नगरी’ सहित कई बड़े आवासीय प्रोजेक्ट विकसित कर रही है। कार्यक्रम के बाद उमेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद समय निकालकर इस सेवा एवं जनकल्याण अभियान में सहभागिता की। उन्होंने 1000 कन्याओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम को अपना स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणा प्रदान कर इस पहल को और अधिक सार्थक बना दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का स्नेह, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में समाज सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया गया।कार्यक्रम के अंत में अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई। यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी संदेश भी बनकर सामने आया।







