प्रयागराज। उप शिक्षा निदेशक सेवाएं -1 ओपी मिश्रा आज उप्र शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से सेवानिवृत्त हो गये। इस पर विभाग की ओर से एडी माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी के कार्यालय में वरिष्ठ शिक्षाधिकारी ओपी मिश्रा को विदाई दी गई। सभी वरिष्ठ शिक्षाधिकारियों ने ओपी मिश्रा के कार्यशैली, सादगी, ईमानदारी और सरकार एवं उन सभी द्वारा सौंपे गये विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। उप शिक्षा निदेशक सेवाएं -1 के पद से सेवानिवृत्त ओपी मिश्रा ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एडी माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने निवर्तमान उप शिक्षा निदेशक सेवाएं -1 ओपी मिश्रा को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, पेंशन के कागजात प्रदान किया। इस दौरान पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा अमरनाथ वर्मा, एडी माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी , एडी बेसिक शिक्षा कामताराम पाल, वरिष्ठ शिक्षाधिकारी सीएल चौरसिया, उप शिक्षा निदेशक संस्कृत सेवाएं रामाज्ञा कुमार,बृजेश कुमार मिश्रा, डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, एलबी मौर्या, दीपिका चतुर्वेदी, बेसिक शिक्षा के उप सचिव अजय कुमार सिंह, संस्कृत पाठशाला निरीक्षक पवन श्रीवास्तव, सलाहकार रामचेत, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र वर्मा,एडी माध्यमिक के वैयक्तिक सहायक आशुतोष श्रीवास्तव, शरद सिंह सहित अन्य लोग थे।







