Home आस्था उपरौध क्षेत्र में बालयोगी संत सजय महराज के सात दिवसीय श्री राम...

उपरौध क्षेत्र में बालयोगी संत सजय महराज के सात दिवसीय श्री राम कथा का दूसरा दिन

MIRZAPUR NEWS: लालगंज तहसील क्षेत्र के तेंदुई गांव में स्थित जानकी कुंज परिसर में शुक्रवार से प्रारंभ हुई नौ दिवसीय श्रीरामकथा के पहले दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। कथा के शुभारंभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संत बालयोगी संजय महाराज ने शरणागति और भक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान संत बालयोगी संजय महाराज ने कहा कि जो जीव संपूर्ण रूप से भगवान की शरण में स्वयं को समर्पित कर देता है। उसे प्रभु अभय प्रदान करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो एकनिष्ठ भाव से भजन करता है उसे प्रभु सर्वसुख प्रदान करते हैं। सच्ची भक्ति मनुष्य को भय, मोह और संशय से मुक्त कर देती है।उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा धन उसकी बुद्धि है, लेकिन उसी बुद्धि का उपयोग यदि सांसारिक मोह में उलझने के लिए किया जाए तो जीवन सारहीन हो जाता है। यह स्मरण सदा बना रहना चाहिए कि इस संसार से सभी को एक दिन विदा होना है। जब तक आत्मा का परमात्मा से मिलन नहीं होता, तब तक मनुष्य भीतर से अनाथ बना रहता है चाहे उसके पास कितने ही संबंध और साधन क्यों न हों।संत ने कहा कि पिता, बंधु और परिवार संसार में प्रिय अवश्य होते हैं लेकिन अंतिम सहारा केवल ईश्वर ही हैं। सांसारिक रिश्ते जीवन की यात्रा में साथ चलते हैं,परंतु मोक्ष का मार्ग केवल भक्ति और शरणागति से ही प्रशस्त होता है। रामकथा का उद्देश्य भी यही है कि मनुष्य अपने जीवन का लक्ष्य पहचाने और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करे। श्री राम कथा मंडल के आयोजक उपरौध के ख्यातिप्राप्त ट्रांसपोर्टर नवीन तिवारी एवं अशोक तिवारी के आमंत्रण पर प्रयागराज बारा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने संत बालयोगी महराज का माल्यार्पण एवं पीतल का गदा भेंट करके स्वागत एवं अभिनन्दन किया और मंचासीन महराज का आशीर्वाद प्राप्त किया है। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरूण सिंह के जिला प्रतिनिधि धर्नेन्द्र पाण्डेय,मध्य प्रदेश मऊगंज के भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रमुख जय कुमार सिंह ,  सांसद अरूण सिंह परिवार के समाजसेवी सुधीर सिंह,, विश्व हिन्दू परिषद के कद्दावर नेता रामचंद्र शुक्ल विजय बहादुर पांडेय लालगंज बाजार के सनातन धर्म के समाजसेवी पं हरिशंकर मिश्रा ने मंच पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के  जयप्रकाश उपाध्याय ने किया।पहले दिन की कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के आयोजक नवीन तिवारी द्वारा बारा प्रयागराज के पूर्व विधायक उदय भान करवरिया का भब्य स्वागत किया गया है।  श्री करवरिया का उपरौध क्षेत्र में प्रथम आगमन उक्त धार्मिक आयोजन में होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भब्य स्वागत किया गया है।