Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का किया गया...

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का किया गया आयोजन

11
0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड प्रयागराज द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 23. 3.2026 को अनुआ प्रतापपुर प्रयागराज में मुख्य अतिथि शैलेश कुमार ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर व ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ, इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहरलाल जी ने भी प्रतिमा पर माला अर्पण किया, मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना,माटीकला टूल किड्स वितरण योजना के बारे में गांव वालों को बताया गया किस तरीके से लोग इस योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, काफी की संख्या में गांव वाले मौजूद थे ,इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल शर्मा व सुनील कुमार, आशीष यादव,दिनेश चंद्र दुबे,रामलाल, अभिषेक त्रिपाठी,हिमांशु यादव, महेंद्र कुशवाहा, आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे