MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) उद्यान विभाग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला उद्यान अधिकारी मिर्जापुर एवं सोनभद्र मेवा राम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह एवं अपर मुख्य सचिव, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बी.एल. मीणा द्वारा मेवा राम को जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र में उद्यान विभाग के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यों की सराहना करते हुए विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किए गए प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया गया।







