PRAYAGRAJ NEWS: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने भवम क्लब को 60 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने रविवार को अपने मैदान पर 35 ओवर सात विकेट पर 207 रन (अभय यादव 104, वीर प्रताप 40, अर्जुन दुबे 3/23, रोशन कुशवाहा 2/46) बनाए। जवाब में भवम क्लब की टीम 26.2 ओवर में 147 रन (अर्जुन दुबे 46, अंशुमान शुक्ला 35, सौम्य तिवारी 25, विराट गुप्ता 5/26, लक्ष्य यादव 2/10) पर सिमट गई। अभय यादव को मैन ऑफ द मैच, वीर प्रताप को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मनरूप सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और विराट गुप्ता को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।







