PRAYAGRAJ NEWS: धीरे धीरे कर माहे रमज़ान के दिन कम और ईद के दिन क़रीब आ रहे हैं।ऐसे में रौशन बाग़ चौक कटरा कोठा पार्चा सिविल लाईन की मार्केट जहां आधी रात तक खुली रहती है और खरीदारों का हुजूम उमड़ा रहता है तो वहीं रौशन बाग़ की मार्केट आज कल दिन और रात भर गुलज़ार रहज्ञरही है।खुल्दाबाद मोड़ से अटाला मोड़ तक लगभग एक कीलोमीटर की रेंज में जहां स्थायी दूकाने हैं वहीं प्रत्येक दुकान और मकानों व गलियों में फुटपाथ पर कुर्ता पायजामा शर्ट पैंट जींस जूता चप्पल चादर तकिया ग़िलाफ साज सज्जा श्रिंगार से लेकर मेलामाइन के बर्तन सेंवई सेट पर्दा दस्तरख्वान बच्चों के खिलौने घड़ी क्लिप क्लैचर के साथ हज़ारों आईटम सस्ते दामों में रौशन बाग़ में मिलने के कारण शहर के साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुंच रहे हैं।भीड़ और गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्था फात्मा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रौशन बाग़ मार्केट में प्रत्येक दिन राहगीरों व खरीदारों के लिए रुहअफज़ा व नीबू का शर्बत पिलाया जा रहा है। डॉ नाज़ फात्मा, डॉ निहारीका केसरवानी, डॉ विश्वदीप केसरवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर अमित यादव, डॉ जमशेद अली, डॉ नावेद शेख द्वारा खुद अपने हाथों से लोगों को शर्बत पिलाकर पुन्य प्राप्त कर रही हैं। फात्मा वेलफेयर सोसाइटी की संचालिका डॉ नाज़ फात्मा का कहना है की मानव सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं।हम हर रोज़ रोज़ादारों के लिए जहां इफ्तारी और रात्रि भोजन कराते हैं वहीं शर्बत पिलाकर जो सुकून और खुशी मिलती है वह हमारे लिए सब से ज़्यादा है।







