Home आस्था ईद ए ग़दीर की पूर्व संध्या पर कई इलाक़ों में सजी महफिल-आज...

ईद ए ग़दीर की पूर्व संध्या पर कई इलाक़ों में सजी महफिल-आज विभिन्न स्थानों पर होगा जश्न

PRAYAGRAJ NEWS: पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद ए मुस्तफा स०अ०व०द्वारा हज से वापसी पर पहले इमाम हज़रत अली इब्ने अबुतालिब को अपना जानशीन घोषित करने के उपलक्ष्य में ईद ए ग़दीर की पूर्व संध्या पर करैली दरियाबाद रानी मण्डी बखशी बाज़ार चक जीरो रोड स्थित इमामबाड़ा सहित विभिन्न शिया बहुल्य इलाक़ों में जश्न की महफ़िल के साथ नज़रो नियाज़ के साथ दस्तरख्वान सजा कर लोगों को आमंत्रित कर खुशियां साझा की गई वहीं शुक्रवार को दिन भर जगहां जगहां स्टाल लगा कर शर्बत मिठाई समोसा छोला  के साथ केक काटा जाएगा तथा कई इलाक़ों में जश्न की महफ़िल का आयोजन भी किया जाएगा।उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार करैली में अल्लामा जव्वादी के आवास पर प्रातः नौ बजे महफ़िल होगी तो दरगाह मौला अली व दरगाह हज़रत अब्बास में भी जश्न की महफ़िल आयोजित की गई है।