विधायक जाहिद बेग ने विजेताओं को शील्ड व मेडल देखकर किया हौसला अफजाई
BHADOHI NEWS: नगर के मोहल्ला नूरखापुर स्थित मदरसा तालीमुल जदीद में हमारी सभ्यता व नबी- ऐ करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पर 31 अगस्त को इस्लामिक क्वीज कंपटीशन का आयोजन किया गया था। जो इस्लामिक क्वीज प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जाहिद बेग व उनकी पत्नी सीमा बेगम ने विजेताओं में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया| वही क्विज कंपटीशन में प्रतिभाग करने वाली लगभग तीन सौ बच्चियों को सात्वाना पुरस्कार देकर उनका हौसला अफजाई किया गया| वही विधायक जाहिद बेग व उनकी पत्नी सीमा बेगम में क्विज कंपटीशन के छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी आयोजनों से बच्चों को दुनियाबी तालीम के साथ- साथ दीनी तालीमांत मालूम होते हैं| वहीं आबरु- ए- भदोही एवं मदरसा तालीमुल जदीद के मैनेजर वरिष्ठकालीन निर्यातक तथा वरिष्ठ समाजसेवी शाहिद हुसैन अंसारी ने कहा कि बड़े ही फक्र की बात है। जो आज बच्चियों ने तालीम के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका दिखाई दे रही है| उन्होंने कहा कि बच्चिया कौम की अमानत है| उनके हाथों में आने वाली नस्लों का मुस्तकबिल है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को दीनी तालीम अग्रणी भूमिका निभाएं समाजसेवी एवं काली निर्यातक एजाज अहमद अंसारी ने कहां की बड़े ही गर्व की बात है कि ऐसे आयोजनों से हिंदी तथा अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों को अपने मुस्तकबिल व नबी- ए- करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत को जानने और उसे पर अमल करने का मौका मिलता है| इस मौके पर मौलाना अब्दुल समद जमाई ने मआसरे पर रोशनी डालते हुए ईस्लाही तकरीर की| उन्होंने कहा कि नबी की अजमत और बधाई क्विज कंपटीशन व जलसों के जरिए हमारे कौम की बच्चिया तरक्की कर रही हैं| और इस्लामी तालीम को घर-घर पहुंचा जा रहा है। क्विज प्रतियोगिता के आयोजन व मदरसा के प्रिंसिपल हाफिज साहब ने बताया कि 31 अगस्त को आयोजित क्विज कंपटीशन में तकवा गर्ल्स इस्लामिक स्कूल,आइडियल हाई स्कूल, मदर हलीमा, मदरसा तालीमुल जदीद, मदरसा के तीन सौ बच्चियों ने प्रतिभाग किया। वही कंपटीशन में प्रथम स्थान मरियम बिनते सुफियान, द्वितीय जन्नत सगीर, तृतीय जास्मीन बानो, तकवा गर्ल्स इस्लामिक स्कूल की रही और चौथे स्थान पर मदरसा तालीमुल जदीद नूरखापुर की रिफत अमीना रही। आज इन बच्चियों को मेहमानों के हाथों से इनामांत से नवाजा गया। इस मौके पर मौलाना रज्जब अली, पूर्व सभासद इरशाद अहमद अंसारी, राजू डायर,अयूब अंसारी, जफर महमूद, अशरफ अली, फिरोज अहमद, हाफिज अख्तर, मोहम्मद अकाक, मल्लू चाचा आदि मौजूद रहे।







