Home आस्था इस्कॉन मंदिर में गौ पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस्कॉन मंदिर में गौ पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी एवं शाखा गतिविधि संस्कार संयोजक अनूप खन्ना  के मार्गदर्शन में फूटा चौपड़ा सैयर गेट मिनरवा चौराहा स्थित इस्कॉन मंदिर में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बृजभूमि दास महाराज के द्वारा सेवा संकल्पक शैलजा-अनिल कुमार तिवारी से गौ-पूजन कराया गया। इस अवसर पर महाराज के द्वारा कहा गया कि संस्था द्वारा लिया गया गौ-सेवा का संकल्प संस्था के सेवा संस्कार एवं समर्पण का प्रतीक है, जिसकी सराहना की जाती है। गाय की सेवा से होने वाले लाभों की जानकारी महाराज जी के द्वारा सदस्यों को दी गई। गौ सेवा प्रकल्प प्रभारी पवन गर्ग एवं अरविंद मोदी द्वारा गौ-पूजन कराया गया। इस सुअवसर पर अनुपमा खन्ना, 
अनुराधा गुप्ता, मधू मोदी, मोनिका अग्रवाल, प्रीति चौधरी, हितेश शर्मा, पवन गर्ग, आलोक अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, नीलेश मोदी, भवानीशंकर अग्रवाल, सचेन्द्र चौधरी, राजू झांब, राजेश जैन, संजय जैन, संजय अरोरा, सीए रोहित जायसवाल, विनय जैन, अशोक पासी इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में शाखा सचिव अमित सराया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।