Home आस्था इस्कॉन मंदिर पर गो-पूजन  कार्यक्रम आयोजित

इस्कॉन मंदिर पर गो-पूजन  कार्यक्रम आयोजित

JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी एवं  अनूप खन्ना, शाखा गतिविधि संस्कार के मार्गदर्शन में इस्कॉन मंदिर पर गो-पूजन  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के महाराज ब्रजभूमि दास  के द्वारा गौ संकल्पक निशा – पवन गर्ग से गौ- पूजन कराने के साथ-साथ सभी साथियों से गौ- सेवा कराई गई । मंदिर के महाराज जी के द्वारा गौ- सेवा हेतु शाखा सदस्यों की प्रशंसा करने के साथ-साथ गौ- सेवा से होने वाले लाभों की जानकारी सदस्यों को दी गई. गौ – पूजन में शैलजा तिवारी, भावना सराया, आलोक – कल्पना अग्रवाल, अनुपमा खन्ना, कृति हितेश शर्मा, मधु नीलेश मोदी, सुनीता-अजय अग्रवाल, रश्मि- राजू झांब, राखी- राजेश जैन, प्रभा- दिनेश यादव, बबीता- संजय जैन, सुनीता – संजय अरोरा, मधु- अशोक पासी, सी0ए0 रोहित जायसवाल, नीतू- दीपक लोया, अरविंद मोदी, शशि-अनीता खंताल, विनोद अग्रवाल पार्ले सम्मिलित हुए । अंत में शाखा सचिव अमित सराया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया.