फोटो-केएस स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलते देवेश मिश्र
PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद पब्लिक स्कूल और किड्स प्रयागराज क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के आदर्श सिंह (101 रन, 69 गेंद, 18 चौके, एक छक्का एवं दो विकेट) और किड्स प्रयागराज क्लब के (115 रन, 80 गेंद, 15 चौके, दो छक्के) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन (आदर्श 101, प्रत्यक्ष सिंह 39, शुभ सोनी 18, वंश 2/21, माधव कुशवाहा, सागर सिंह व समर सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में वीएस क्लब की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 160 पर (पार्थ 53, माधव कुशवाहा 50, आदर्श 2/17, श्रेयांश लाल 2/33, अनिरुद्ध व राजवीर शर्मा एक-एक विकेट) पर सिमट गई। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर किड्स प्रयागराज क्लब ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 243 रन (राघव दुबे 115, चित्रांश श्रीवास्तव 31, स्वास्तिक चौधरी 41, आरव सहगल 2/28 विश्वास सिंह 2/39, जतिन यादव 1/42) बनाए।
जवाब में आशीष नेहरा क्लब की टीम 28.2 ओवर में 154 रन (आदर्श सिंह 34, रुद्रांश यादव 20, आशुतोष सिंह व अक्षय शर्मा 15-15, रौनक पटेल 2/16, आनंद प्रताप सिंह 2/19, अंकुश सिंह 2/39, आदित्य प्रकाश राय व विनीत कुमार सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। आयोजन सचिव विपिन कुमार यादव ने बुके देकर उनका स्वागत किया। संचालन क्रिकेट कोच सचिन प्रकाश सिंह ने किया।







