ETAWA NEWS: विकास कॉलोनी फेस 2 में गली में बिछ रही इंटरलॉकिंग गली की शिकायती आवेदन पत्र देकर जांच की मांग वहां के निवासियों ने की है। जिलाधिकारी इटावा को की शिकायत अधिशासी अभियंता नगर पालिका इटावा जांच करेंगे। विकास कॉलोनी फेस 2 में गली मे इंटरलॉकिंग नगर पालिका इटावा द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बिछाई जा रही है गली के निवासियों का आरोप है कि उक्त इंटरलॉकिंग गली गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं बिछाई जा रही गली की ऊंचाई और नाली का निर्माण भी नियम विरुद्ध तरीके से किया जा रहा है जिसका विरोध गली के निवासी काफी समय से कर रहे हैं परंतु निर्माण करने वाले ठेकेदार अपनी दबंगई से उक्त नियम विरुद्ध तरीके से उक्त गली मे निर्माण कार्य लगातार कर रहे हैंआज उक्त नियम विरुद्ध हो रही गली निर्माण के कार्य को रोकने और उक्त गली को नियमानुसार मानकों के अनुरूप बनवाए जाने की मांग वहां के निवासियों ने जिलाधिकारी इटावा से शिकायती प्रार्थना पत्र देकर की जिस पर जिलाधिकारी इटावा द्वारा अधिशासी अभियंता नगर पालिका इटावा को जांच कर कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया।







