Home उत्तर प्रदेश इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक

VARANASI NEWS: शुक्रवार को हरिशचंद्र पी.जी. कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र – 48048 पर प्रवेश प्रमोशन के लिए असिस्टेंट  रीजनल  डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार के उपस्थिति में प्रवेश जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्वागत प्रोफेसर अनिल कुमार तथा धन्यवाद उप समन्वयक  डॉ. ओम शर्मा ने किया। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 सितंबर 2025 तक है। इस संबंध में इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रोफेसर अनिल कुमार ने  इग्नू से प्राप्त शिक्षा से लाभ को विस्तृत रूप से बताया तथा इसके डिग्री को विदेश में भी वरीयता दी जाती है इग्नू शिक्षा को सबके घर तक पहुँचा रहा है l  स्नातक स्तर पर बी. ए. एवं बी.कॉम., स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए., एम.कॉम. व एम.एस-सी.- रसायन विज्ञान और विभिन्न विषयों में , डिप्लोमा व पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा (विधि के छात्रों के लिए) आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले के अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है। उन्होंने आगे बताया कि सत्र जनवरी की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इग्नू में प्रवेश के उपरांत अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों को मुफ्त उपलब्ध है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए प्रवेश आधे शुल्क पर है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं और किसी भी अन्य जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र – 48048 हरिश्चंद्र महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस समय स्वछता पख़्वारा भी चल रहा है। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार ने कहा स्वछता हमलोगो के लिए बहुत आवश्यक है l स्वछ जगह पर ही स्वस्थ दिमाग  विकसित हो सकता है।