Home उत्तर प्रदेश इं0 शिवांश पांडेय के निधन पर विधायक पीएन पाठक पूर्व विधायक गंगा...

इं0 शिवांश पांडेय के निधन पर विधायक पीएन पाठक पूर्व विधायक गंगा सिंह ने जताया शोक

KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और तीजहर पीएनएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय के इकलौते पुत्र ई. शिवांश पांडेय के असामयिक निधन पर रिश्तेदारों, शुभेच्छुओं सहित भारी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
गुरुवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक एवं फाजिलनगर के पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा डॉ पांडेय के कसया स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को को ढांढस बंधाया। विधायक श्री पाठक ने कहा कि ई. शिवांश एक होनहार, मेधावी और संस्कारी युवक थे। उनका इस तरह अचानक चला जाना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ई. शिवांश का निधन हम सभी के लिए स्तब्धकारी है। वह भविष्य में समाज और राष्ट्र के लिए एक उज्ज्वल हस्ताक्षर बन सकते थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दे। गौरतलब है कि ई. शिवांश पांडेय का निधन इलाज के दौरान मंगलवार की भोर में हो गया था। शोक व्यक्त करने वालों में महेंद्र उपाध्याय, विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, डॉ. मुकेश दूबे, उमेश पांडेय, सुबोध त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव, राकेश पाठक, ओंकारनाथ राय सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और डॉ. पांडेय के परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।