Home उत्तर प्रदेश इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में प्रत्येक विद्यालय के पांच बच्चे करेंगे प्रतिभाग

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में प्रत्येक विद्यालय के पांच बच्चे करेंगे प्रतिभाग

कार्यशाला को संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार

ETAWA NEWS: इंस्पायर अवार्ड मानक में बच्चों को नामांकित किये जाने के संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय और कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षकों की कार्यशाला बीआरसी जसवंतनगर में आयोजित की गई।कार्यशाला का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार नें किया।उन्होने कहा यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसमें प्रत्येक विद्यालय से पांच छात्रों के आईडिया भेजने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।सभी शिक्षक एक सप्ताह में इस पर काम करें और लक्ष्य पूरा करें।सन्दर्भदाता के रूप में विज्ञान एआरपी प्रदीप यादव द्वारा बेस्ट आईडिया चुनने के बिन्दुओं से शिक्षकों को अवगत कराया तथा इस सबंध में डिजिटल मटेरियल उपलब्ध कराया  तथा विज्ञान शिक्षक अवनीन्द्र सिंह जादौन द्वारा आईडिया सबमिट करने के चरण सूचनाएँ, आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकारी देते हुए पुराने चयनित आईडिया की विस्तृत जानकारी दी गयी।