Home उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित हुए अर्पित सर्वेश

इंटरनेशनल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित हुए अर्पित सर्वेश

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जिले के युवा साहित्यकार और विश्व रिकॉर्ड धारक अर्पित सर्वेश शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी विशिष्ट साहित्यिक उपलब्धियों और निरंतर लेखन योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अर्पित सर्वेश की लेखनी की विशेष सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि उनकी रचनाएँ नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाली और समाज में सकारात्मक सोच जगाने वाली हैं। उनके द्वारा लिखी गई कविताएँ और लेख न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी सराहे जा रहे हैं।
सम्मान पाकर अर्पित सर्वेश ने कहा – “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह मेरे पाठकों और शुभचिंतकों की बदौलत ही संभव हुआ है। मैं भविष्य में भी साहित्य और समाज के उत्थान के लिए लिखता रहूँगा।” स्थानीय स्तर पर भी उनके इस सम्मान को लेकर उत्साह का माहौल है। जिले के साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें बधाइयाँ दीं। प्रतापगढ़ जैसे छोटे शहर से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नाम रोशन करना न सिर्फ उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय है। अर्पित सर्वेश को मिला यह इंटरनेशनल ऑथर अवॉर्ड निस्संदेह आने वाली युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आएगा।