Home उत्तर प्रदेश आसमान में बिखरी आतिशबाजी की छटा, इनामी-ड्रा से रामनवमी मेले का समापन

आसमान में बिखरी आतिशबाजी की छटा, इनामी-ड्रा से रामनवमी मेले का समापन

8
0

– लालगोपालगंज में लगे तीन दिवसीय मेले में रही श्रद्धालुओं की भीड़, विद्युत सजावट, साउंड कॉम्पिटिशन ने लोगों का मन मोहा।

लालगोपालगंज। कस्बा में आयोजित तीन दिवसीय रामनवमी मेले का समापन शनिवार को रंग-बिरंगी आतिशबाजी और पुरस्कार वितरण से हुआ। झिलमिलाती रोशनी व गूंजते संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने मेले का जमकर आनंद लिया। अंत में आयोजित इनामी-ड्रा के माध्यम से 100 से अधिक भाग्यशाली विजेताओं को उपहार भेंट किए गए।
मेले के अंतिम दिन प्रतियोगिताओं की धूम रही। शाम ढलते ही अर्जुन आतिशबाज नवाबगंज, बल्ला हवाईदार बिहार, प्रतापगढ़ व पप्पू हवाईदार डेरवा के बीच कलात्मक आतिशबाजी का मुकाबला हुआ। गगनभेदी धमाकों एवं आकाश में बिखरते रंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्युत सजावट प्रतियोगिता में कुंवर लाइट हाउस, धुआंधार इलेक्ट्रिक, रवि लाइट हाउस और मुनीर लाइट हाउस की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। पुलिसबूथ तिराहा स्थित कमेटी द्वारा आयोजित साउंड कम्पिटिशन में युवाओं में उत्साह दिखा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं झूला मैदान में लगी चरखियों एवं आसमानी झूलों पर बच्चों, महिलाओं की भीड़ रही। फुटपाथ पर सजी दुकानों से महिलाओं, युवतियों ने सौंदर्य प्रसाधनों खरीदे, जबकि चाट-चैमीन के स्टालों पर तांता लगा रहा। संचालन प्रवीण कुमार जायसवाल व गौरवराज अग्रवाल ने किया। समापन अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद राकेश केसरवानी सराफा ने पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत, राजस्व कर्मियों एवं सहयोगियों का आभार जताया। यहां पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी, रामू अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पूर्व सभासद अजीत गुप्ता, सभासद राहुल गुप्ता, अनूप केसरवानी सेठई, राजेश केसरवानी बब्लू, अनिल जायसवाल, शिवमंगल केसरवानी, दिलीप केसरवानी, मंगेश केसरवानी, अंकुर अग्रवाल, कृष्णा जायसवाल, सुभाश केसरवानी आदि रहे।

– विधायक, मेयर समेत मेला पहुंचे दर्जनों जनप्रतिनिधि
– लालगोपालगंज। तीन दिवसीय रामनवमी मेला में देर रात फाफामऊ विधायक गुरूप्रसाद मौर्य, प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुख्तार अहमद, जायसवाल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन के डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण जायसवाल आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कुशल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दिया।

– पुलिस फोर्स के साथ डीसीपी ने किया मेला भ्रमण
लालगोपालगंज। मेला क्षेत्र में भारी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत, अपर पुलिस आयुक्त पुष्कर वर्मा, एसीपी श्यामजीत सिंह, इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके अलावा अधिकारियों ने झूला मैदान, आतिश्बाजी मैदान का भी निरीक्षण किया।

– महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
लालगोपालगंज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर स्थानीय कस्बा स्थित मां काली मंदिर परिसर में महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय जनता के साथ दूर-दराज से आए हजारों रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुय कमाया। नवरात्र के दसमी पर मां काली के दरबार में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण कर पुंयलाभ कमाया। भंडारे की व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए अरविंद केसरवानी, आशीष कक्कू केसरवानी, मोनू केसरवानी, सोनू केसरवानी, सिंकू कौशल, श्रवण अग्रवाल, शरद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राहुल केसरवानी, आशीष केसरवानी, प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। युवाओं के इस समर्पण व सेवा भाव की नगरवासयों ने सराहना किया।