आशुतोष प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच देते क्रिकेट कोच पवन वर्मा
PRAYAGRAJ NEWS: आशुतोष प्रताप सिंह के शतक (105 रन नाबाद, 101 गेंद, 14 चौके) के दम पर सेंट पीटर्स क्लब ने वर्मा क्लब को चार विकेट से हराकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। चक हरिहरगंज झूंसी मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में वर्मा क्लब ने 28.5 ओवर में 195 रन (कार्तिकेय सिंह 62, श्रेयांश शुक्ला 40, अंश कुशवाहा 29, अर्णव गर्ग 17, आदित्य सक्सेना 3/17, मोहम्मद इस्माइल 2/28, अहमर व शाश्वत द्विवेदी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब ने 29.2 ओवर में 6 विकेट पर 198 रन (आशुतोष प्रताप सिंह 105 नाबाद, मोहम्मद इस्माइल 26, शाश्वत द्विवेदी 17, सुजीत सरोज 2/33, अर्णव गर्ग, कार्तिकेय सिंह व अंश कुशवाहा एक-एक विकेट) बना लिए। आशुतोष प्रताप सिंह को क्रिकेट कोच पवन वर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।







