Home उत्तर प्रदेश आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट को तीसरा स्थान

आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट को तीसरा स्थान

PRAYAGRAJ NEWS: आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट ने सीबीएसई क्लस्टर-5 बालिका एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सेंट माइकल्स स्कूल, बलिया में 28 से 31 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में 39 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ओवरऑल चैंपियनशिप में 71 अंक लेकर तृतीय रही। स्कूल की प्रधानाचार्या नीना शंकर ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामना दी। ओवरऑल चैंपियनशिप के शीर्ष दस स्कूलों में प्रयागराज का वाईएमसीए (66 अंक) चैथे, एमपीवीएम गंगागुरुकुलम (40 अंक) सातवें और खेलगांव पब्लिक स्कूल (25 अंक) दसवें स्थान पर रहा। यह जानकारी टीम के कोच एवं खेल शिक्षक महेंद्र दुबे ने दी है।