प्रयागराज। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि सात मार्च शनिवार तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1417 विद्यालयों में 7382 सीटों पर छात्र – छात्राओं को दूसरे चरण में प्रवेश दिया जाएगा। सत्यापन में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों का चुनाव लाटरी से होगा। यह ड्रा नौ मार्च को होना है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश देने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। तीन चरणों में आवेदन मांगा गया है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि पहला चरण पूरा हो चुका है। इसमें 2651 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।







