Home उत्तर प्रदेश आयुष की गेंदबाजी से श्रीराम अकादमी ने उद्घाटन मुकाबला जीता

आयुष की गेंदबाजी से श्रीराम अकादमी ने उद्घाटन मुकाबला जीता

फोटो 1: गंगा डिग्री कालेज कप अंडर-14 क्रिकेट में खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्य अतिथि निमिष खत्री
फोटो 2:आयुष मौर्य
गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: आयुष मौर्य की अचूक गेंदबाजी (6-1-27-5) से श्रीराम क्रिकेट अकादमी ने अर्नोराज क्रिकेट अकादमी को 26 रन से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। गंगा डिग्री कॉलेज सौरव मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में श्रीराम क्रिकेट अकादमी ने 28.5 ओवर में 149 रन (पीयूष 56, रूद्र 48, अनमोल दुबे 11, समर 4/20, किशन 2/29, अमृतेश सिंह 2/32) बनाए। जवाब में अर्नोराज क्रिकेट अकादमी की टीम 27.5 ओवर में 123 रन (अभिमान सिंह 35, निखिल 21, अरमान सिंह 20, आयुष मौर्य 5/27, लकी गोलू यादव व हार्दिक एक-एक विकेट) पर सिमट गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता निमिष खत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। अशोक भूषण त्रिपाठी व मऊआइमा के पूर्व पार्षद मोहम्मद आरिफ विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन सचिव अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।