MIRZAPUR NEWS: रविवार को आम आदमी पार्टी के नगर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने हर घर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान के तहत पार्टी के शिक्षा और स्वास्थ्य के विजन को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिनमें उषा गौतम, कंचन दुबे, मीरा उमर, कामतानाथ दुबे और विमल शंकर श्रीवास्तव शामिल हैं। पार्टी के जिला प्रभारी मनीष गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंचायत और विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पूरी मजबूती से जीत हासिल करेगी। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य मीरजापुर नगर विधानसभा में संगठन को मजबूत करना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाशंकर साहू, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, मीरा देवी पटेल, सत्यम त्रिपाठी, संतोष सोनी, नागेंद्र तिवारी, शहजादे इलियास खान, राजेश साहू, रामराज मौर्य, आनंद सिंह, रामबाबू यादव, मनबोध दुबे, कमलेश कुमार पांडे और सोनू भोलानाथ सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने सपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।







