शासन और प्रशासन की लापरवाही
SAHARANPUR NEWS: बिहारीगढ़ बेहट विधानसभा के ग्राम कालूवाला पहाड़ीपुर (जहानपुर) गांव में पिछले लगभग डेढ़ साल से ग्रामवासी आबादी के समीप बने मुर्गी फार्म के द्वारा फैलने वाली मक्खी, मच्छर व बीमारियों से काफी परेशान है। ग्राम वासियों ने शासन और प्रशासन से मुर्गी फार्म बंद कराने के लिए काफी प्रयास किये। और उच्च अधिकारियों तक मुर्गी फार्म बंद कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ क्योंकि मुर्गी फार्म संचालक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से गठजोड होने के कारण ग्राम वासियों की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्राम वासियों ने उपजिला अधिकारी बेहट, जिलाधिकारी सहारनपुर, मुख्यमंत्री पोर्टल सभी पर शिकायतें दर्ज करा दी गई लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई ग्राम वासियो में समस्या को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया हम लोग पलायन करने को मजबूर होंगे और इस सब की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। आबादी के समीप बने मुर्गी फार्म को बंद कराया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। हमारे गांव से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर सिद्ध पीठ शाकंभरी मंदिर भी है जहां पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों श्रद्धालु आते हैं इस क्षेत्र में मुर्गी फार्म के द्वारा फैलने वाले मक्खी मच्छर सिद्ध पीठ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बीमार कर सकते हैं।







