डीआईओएस, जेडी कार्यालय में लंबित फाइल तबादले में शामिल हो रू डा हरि प्रकाश यादव
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने आफलाइन स्थानांतरण सूची जारी करने को लेकर 14 जुलाई सोमवार को होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित का दिया है । एकजुट के पदाधिकरियों की आनलाइन गूगल बैठक में आज यह निर्णय लिया गया है । इसकी जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने 11 जुलाई को पत्र जारी करके जानकारी दी है कि माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गयी है उनका इलाज एम्स में चल रहा है। आफलाइन स्थानांतरण का अनुमोदन माध्यमिक शिक्षा मंत्री द्वारा होना है । इसे देखते हुए संगठन ने 14 जुलाई का धरना प्रदर्शन स्थगित करते हुए 17 जुलाई कर दिया है ।
एकजुट के संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने बताया कि शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर मांग की गई है कि 7 जून के शासनादेश के बिन्दु 7 के अनुसार आफलाइन स्थानांतरण सूची तत्काल जारी की जाय साथ ही जो स्थानांतरण पत्रावलियां डीआईओएस कार्यालयों एवं जेडी कार्यालयों में रोकी गईं हैं उन्हें भी मौका प्रदान किया जाय, ऐसा ना होने पर 17 जुलाई से लखनऊ शिविर कार्यालय पर अनवरत धरना प्रदर्शन किया जायेगा । बैठक में एकजुट के संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव यादव, प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, आय व्यय निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार पाल, प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ल, ध्रुव नारायण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।







