Home उत्तर प्रदेश आप नेताओं ने एनपीपी पर सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कराने का लगाया...

आप नेताओं ने एनपीपी पर सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कराने का लगाया आरोप, दी चेतावनी

MIRZAPUR NEWS: आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के मौजूदगी में मिर्जापुर के लालडिग्गी निवासियों के साथ मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के अभिलेखों में दर्ज सार्वजनिक कुआं संख्या 170 राजू केमिस्ट के सामने को अतिक्रमण मुक्त करने एवं उस पर अवैध कब्जा को तत्काल हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं सिटी मजिस्ट्रेट  विनीत कुमार उपाध्याय से मुलाकात करके तत्काल सार्वजनिक कुआं और मंदिर पर से अवैध अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणकरियो के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहां कि नगर पालिका परिषद सार्वजनिक कुआं और मंदिर पर अवैध कब्जा करा रही है। सार्वजनिक कुआं और मंदिर से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए । अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।  चेतावनी देते हुए कहां कि यदि 29 अगस्त सुबह 10:00 बजे तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो आम आदमी पार्टी नगर पालिका परिषद के कार्यालय का घेराव करेगी। आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर अवैध अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को फोन कर अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से तारकेश्वर नाथ जायसवाल उर्फ राजन जायसवाल प्रीति जायसवाल रीगन जायसवाल जितेंद्र कुमार भारती सुरेंद्र भारती विजय कृष्ण श्रीवास्तव रविंद्र कुमार बृजभान सिंह महेश कमलेश रामचंद्र मनोज कुमार सोनकर राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।