Home उत्तर प्रदेश आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारीयों को लेकर हुई बैठक पूर्व विधायक रामकृपाल...

आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारीयों को लेकर हुई बैठक पूर्व विधायक रामकृपाल कोल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की बनाई गई रणनीति

11
0

कोरांव प्रयागराज। कोरांव ब्लॉक मुख्यालय के पास रविवार शाम 5 के करीब आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन को लेकर पूर्व विधायक रामकृपाल कोल की अध्यक्षता में आदिवासी समुदाय के लोगों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में 25 मार्च को सीएन सिंह गेस्ट हाउस में होने वाले आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आयोजन की रणनीति भी बनाई गई। पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ने आदिवासी समुदाय के विभिन्न संगठनों के जुटे पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवासरत आदिवासी एवं कोल जाति को मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर किया जा रहा है। पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ने आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन को लेकर गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करने पर भी बल दिया है। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से हंसराज कोल, महेंद्र कुमार कोल, डॉ वंशराज कोल, डॉ राजेश कुमार, सूर्यमणि कोल, कन्हैयालाल कोल, शंकर लाल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में सुंदरलाल कोल, उदय राज कोल, जयप्रकाश कोल, भीमलाल कोल, शंकर लाल कोल, इंद्रजीत कोल, अरुण कुमार कोल, शंभू नाथ कोल, दिनेश कुमार कोल, सुनील कुमार कोल सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल रहे।