FATEHPUR NEWS: आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत (गर्ग गुट) की आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने अपनी टीम के साथ उन्हें राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि यदि किसी भी अधिकारी या पुलिस कर्मी द्वारा व्यापारियों का शोषण किया गया तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की सुरक्षा और सम्मान भाजपा की प्राथमिकता है। बैठक के दौरान आदर्श व्यापार मंडल परिवार में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें आफाक अली को प्रयागराज मंडल प्रभारी, बिलाल अहमद को कौशांबी जिलाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद मिश्र उर्फ कुंदन को प्रदेश मंत्री, सिद्धांत शंकर मिश्र बेरागढ़ीवा से हुसैनगंज प्रभारी, दिनेश चंद्र शर्मा को संरक्षक, पवन अंबानी को दवा व्यापारी जिला अध्यक्ष, अभिजीत भारती को पीरनपुर नगर उपाध्यक्ष तथा उपेंद्र सिंह को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, प्रदेश मंत्री काली शंकर श्रीवास्तव, सुशील मिश्रा, मोहम्मद शमीम, अनिल सिंह गौतम, मनीष गुप्ता, माधुरी साहू, रवि तिवारी, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला युवा अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, बबल सोनी, अशोक यादव, अभिलाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, राहुल सोनी, रिंकू सरदार चिश्ती सहित अनेक वरिष्ठ व युवा पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने किया। इस अवसर पर खागा, बिंदकी, भिटौरा, बिलंदा, कौशांबी, प्रयागराज, शाह अंबापुर, मलवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे, जिससे बैठक को सफल और ऐतिहासिक बताया गया।







