JALAUN NEWS: आदर्श प्रजापति सभा ने सोमवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए मांग उठाई है कि प्रजापति समाज के महापुरुषों के नाम पर राजकीय अवकाश एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमाएं एवं मुख्य द्वार बनवाये जाने की मांग की।इसके अलावा प्रजापति समाज के महापुरुष रत्नप्पा कुम्हार पूर्व राज्यसभा सांसद व शहीद रामचंद्र विद्यार्थी एवं संतराम बीए साहब सहित आदि समाज के महापुरुषों भुलाया नहीं जा सकता।ज्ञापन आदर्श प्रजापति सभा जालौन के अध्यक्ष छेदालाल प्रजापति के नेतृत्व में अशोक कुमार प्रजापति, अनिल कुमार प्रजापति, राजेश प्रजापति पूर्व अध्यक्ष, मूलशरण प्रजापति, रामप्रकाश, रामकुमार प्रजापति, अमित कुमार, रविन्द्र कुमार प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति शहर अध्यक्ष उरई, संतोषी प्रजापति, राजू प्रजापति उमरी सहित दर्जनों प्रजापति समाज के लोग शामिल रहे।







