Home उत्तर प्रदेश आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में भेजा जेल

BHADOHI NEWS: कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर दहेज की मांग, मारपीट और विवाहिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। घटना एक अगस्त 2025 की है जब दीपिका यादव ने अपने ससुराल धसकरी गांव में बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई लाल बहादुर यादव ने 2 अगस्त को कोतवाली भदोही में सूचना दी कि उनकी बहन दहेज प्रताड़ना से तंग आकर इस कदम को उठाया। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर चार ससुरालियों के खिलाफ धारा-80, 85, 115(2), 352 बीएनएस और 3ध्4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मृतका के ससुर मोहन यादव और सास कलावती देवी को नेशनल तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अजय कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल तुफैल खां और महिला हेड कांस्टेबल मिथिलेश यति की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।