Home उत्तर प्रदेश आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी पति गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी पति गिरफ्तार

26 नवंबर 2024 को विवाहिता दहेज प्रताड़ना से तंग आकर कर ली थी अपने दो वर्षीय बच्ची के साथ आत्महत्या

BHADOHI NEWS: थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। प्रयागराज जनपद के थाना हंडिया के मुंगराव गांव निवासी वादी सर्वजीत बिंद द्वारा इसी वर्ष 16 अप्रैल को स्थानीय थाना पर सुचना दी गई थी कि 26 नवंबर 2024 को उनकी पुत्री सुरियावां थाना क्षेत्र के दानुपुर गांव निवासी आरोपी ससुरालियों के दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो वर्षीय बच्ची के साथ थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में बीएनएस की धारा-80,85 व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की। आज थाना ऊंज पुलिस द्वारा मुखबिरों की सूचना के आधार पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित वांछित विवाहिता के पति खेमराज पुत्र रामअभिलाख बिंद निवासी दानुपुर पश्चिम पट्टी थाना सुरियावां को सुभाष नगर तिराहा के पास से से गिरफ्तार कर लिया।