MIRZAPUR NEWS: जनपद के सिटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाई छोटू चौबे के आठ वर्षीय पुत्र के असामयिक निधन के समाचार पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने झिंगुरा हवाई अड्डे के पास स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत बालक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। संवेदना व्यक्त करने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य तथा मझवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिव शंकर चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस प्रवक्ता छोटे खान, राजेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश चौधरी, डिंपू यादव सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।







