MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) धुंधी कटरा बजाज स्कूल के बगल में अम्ब्रालय कपड़ा एवं सुज की दुकान पर आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुँचकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान माल हानि नहीं हुई।मौके पर ही मंत्री प्रभारी,प्रशासन अधिकारी, एवं पार्टी पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से स्थलीय स्थिति को अवगत कराया। पीड़ित व्यापारी बंधुओं के परिवारो से मिलकर उन्हें शाशन प्रशासन से हर संभव की मदद का आश्वासन दिलाया।







