Home उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार: हसमुद्दीन अंसारी

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार: हसमुद्दीन अंसारी

KUSHINAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और फाजिलनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, फाजिलनगर विधानसभा 332 लोकप्रिय जन नेता हसमुद्दीन अंसारी ने कहा कि आम जन को न्याय दिलाना समाजवादी पार्टी की पहली प्राथमिकता है।समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और फाजिलनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियां उजागर हो गई हैं और जनता आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को सबक सिखाएगी। पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के सपनों को साकार कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे देश में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक हितों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। सपा की सरकार ने अपने शासनकाल में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए।
श्री अंसारी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में परिवर्तन की बयार बह रही है। आसन्न विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनेगी और आम जनता, किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, नौजवान को हक और सम्मान मिलेगा। सपा की सरकार बनने पर फाजिलनगर विधानसभा का चतुर्दिक विकास होगा।