बैठक कर पार्टी संगठन की मजबूती एवं पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा
BHADHOHI NEWS: जनता दल (यू) जिला इकाई की बैठक रविवार को उसनाव में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। जिसमें पार्टी संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव में सहभागिता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। पार्टी के निष्ठावान और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को ही जगह-जगह दी जाएगी। जो संगठन के लिए काम नहीं कर रहे हैं। उनको पद मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी लड़ेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। उनको जीताने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के लिए जो भी कार्यकर्ता चुनाव लडने के इच्छुक हैं। वें अपना आवेदन पत्र जिला कार्यालय में जमा करा देंगे। ताकि पार्टी उनको अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित कर सकें। श्री राय ने कहा कि बिहार में भी विधानसभा का चुनाव होने वाला है। वहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी विधानसभा का भी चुनाव होगा। इस बार जेडीयू अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, अशोक राय गणेश पांडेय, अजीत दुबे, मेराज अंसारी, सम्राट यादव , सूरज मौर्य, महेश यादव एडवोकेट, संग्राम बिंद, दामोदर यादव व करिया बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन जिला महासचिव परवेज हसन खां सीबू ने किया।







