Home उत्तर प्रदेश आगजनी में महिला झुलसी, गृहस्थी हुई खाक

आगजनी में महिला झुलसी, गृहस्थी हुई खाक

PRATAPGARH NEWS: छप्परनुमा मकान में लगी आग की चपेट में आने से महिला झुलस गयी। वहीं आगजनी से गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गये तथा दो मवेशियों की भी मौत हो गयी। लालगंज कोतवाली के पूरे हरिकिशुन में गांव की गीता पत्नी शिव बहादुर रजक अपने छप्परनुमा मकान में मंगलवार की रात सो रही थी। इसी बीच रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गयी। अचानक आग की लपटें उठती देख महिला की नींद टूट गयी। शोर मचाने पर गांव के लोग भी जुट गये। ग्रामीणों की मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका लेकिन आग बुझाने के दौरान चपेट में आने से महिला झुलस गयी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। वहीं आगजनी से छप्परनुमा मकान में रखे गृहस्थी के सभी सामान व भूसा आदि जलकर राख हो गये। आगजनी में पीड़िता की दो बकरियों की झुलसने से मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।