MIRZAPUR NEWS: विकासखंड जमालपुर के गांव भाईपुर कलां में शनिवार को आकाशवाणी वाराणसी की तरफ से “आकाशवाणी के खेती एवं ग्रामीण विकास पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव की खेती-किसानी एवं गांव के विकास के संबंध में कार्यक्रम सहयोगी राम कृष्ण मिश्र उर्फ नन्द भईया ने ग्रामीणों से चर्चा किया गया। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश श्रीवास्त ने गांव के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।किसान शिवमन्दिर सिंह ने तकनीकी खेती एवं आर्गेनिक खेती करने पर बल दिया। सब्जी के खेती पर अवधेश सिंह ने अपने विचार दिया।एस के वर्मा ने शिक्षा में नवाचार और परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले गोविंद श्रीवास्तव द्वारा पेड़ों के महत्व पर जानकारी देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु आग्रह किया गया।प्लास्टिक मुक्त के लिए भी आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में गांव निवासी सिंधू ने गीत सुनाया। कार्यक्रम के पश्चात आकाशवाणी वाराणसी के कार्यक्रम अधिशासी दिनेश सिंह का नागरिक अभिनन्द किया गया। वरिष्ठ कवि ओम प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा अभिनंदन पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर अधिशासी अधिकारी का सम्मान किया गया। आकाशवाणी अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह,ओमप्रकाश श्रीवास्तव,नवल किशोर सिंह,उमेश चंद्र द्विवेदी, आलोक कुमार श्रीवास्तव, रमेश सिंह ,जय गोपाल सिंह,डॉ मुकेश, गौरव सिंह, प्रदीप सिंह, भृगुनाथ सिंह, जसवंत सिंह,विजय सिंह,सुनील सिंह,शुभम राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।







