KUSHINAGAR NEWS: समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आई0जी0आर0एस0 मामले में तहसील कसया कुशीनगर का स्थान इस बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है क्यों की शासन के मंशा अनुरूप त्वरित निस्तारण को लेकर कसया एस0डी0एम0 के निर्देश पर तहसील के समस्त लोगो का ये मेहनत का फल है इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी कसया डॉ0 संतराज सिंह बघेल से वार्ता हुई उन्होंने बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा हर समय निर्देश दिए जाते रहे जिसको लेकर मेरे द्वारा लगातार इसपर ध्यान देना कर्मचारियों के साथ फीड बैक लेकर उन्हें निर्देश देना ये सफलता का राज है साथ ही जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन की अहम भूमिका है। उप जिलाधिकारी ने बताया जनवरी माह में भी तहसील का रैंक प्रदेश में प्रथम स्थान था उप जिलाधिकारी ने ऑपरेटर विकास तथा आई0जी0 आर0एस0 बाबू सनी तथा तहसीलदार और उनके टीम को बधाई दिया और उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी से आगे भी उम्मीद रहेगा कि इसी तरह जानता मामलो पर खरा उतरेंगे एक आग्रह है कि जनता से प्यार से मिले उनकी बातों को सुने जमीनी विवाद सुलह समझौते से हल कराये जिससे जनता को तहसील पर पूर्ण भरोसा हो उन्होंने यहभी अवगत कराया कि प्रशासन आपके द्वारा जन चौपाल का भी तहसील का रैंक प्रथम आने में सबकी भारी रहा प्रशासन आपके द्वार जन चौपालमें प्रत्येक शुक्रवार तहसील के 32 स्थान पर लगाया जाता है जन चौपाल की वजह से राजस्व कर्मियों की जनता के प्रति मेल भाव बढ़ता है। तहसील कसया प्रदेश में आज आई0जी0आर0एस0 में 100 में 100 नंबर प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके लिए उप जिलाधिकारी ने स्वयं सुबह 10 से 12 तक जनसुनवाई और 1:00 तक कोर्ट करने के बाद शाम 5:00 बजे तक शांति व्यवस्था व पुराने जमीनी विवाद निस्तारित करने हेतु क्षेत्र रहने का संकल्प लिया है।







