MIRZAPUR NEWS: शुक्लहा वार्ड में देर रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण कई पेड़ गिर गया जिसके कारण खड़े ई रिक्शा,विद्युत पोल आदि क्षतिग्रस्त हो गया,स्थानीय लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।पेड़ गिरने की सूचना पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल गिरे पेड़ को हटवाने का अधिकारियों को निर्देश दिया और पेड़ गिरने से हुए नुकसान को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इसके बाद उन्होंने जी.आई.सी. मैदान के पास स्थित कूड़ा डिपो का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु सफाई इंस्पेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कच्ची सड़क स्थित निर्माणाधीन कुएँ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया।ब्रह्मचारी का कुआँ स्थित अखाड़े का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देशित किया। इस अवसर पर राजेश सोनकर,कमलेश मौर्य,विजय शंकर गुप्ता,गोवर्धन यादव,सत्यनारायण जायसवाल,सीएसआई मनोज सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







