JHANSI NEWS: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक आयोजित की गई। कुलपति ने कृषि और संबद्ध विज्ञानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक मान्यता सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। डॉ. कुसुमाकर शर्मा (पूर्व एडीजी, आईसीएआर), डॉ. के.एम. मंजैय्या (पूर्व एसोसिएट डीन, आईएआरआई), और ओपी सिंह (सीईओ, बालिनी दुग्ध उत्पादक निगम) सहित प्रख्यात विशेषज्ञों ने अपने विचारों से बैठक को समृद्ध किया। डॉ. अनिल कुमार, निदेशक शिक्षा एवं निदेशक आईक्यूएसी ने मान्यता और गुणवत्ता वृद्धि पर केंद्रित 25 प्रमुख एजेंडा आइटम प्रस्तुत किए। विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, निदेशक शोध व प्रसार शिक्षा और विभागाध्यक्ष भी बैठक में सक्रिय भागीदारी किये और उन्होंने विचार-विमर्श में सक्रिय रूप से योगदान दिया। बैठक के अंत में औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आरपी यादव, एसोसिएट प्रोफेसर, वानिकी द्वारा प्रस्तुत किया गया।







