Home उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाय और समय पर निरीक्षण...

आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाय और समय पर निरीक्षण रिपोर्ट दें:डीएम

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो के लिए समय–समय पर बीडीओ, सीडीपीओ निरीक्षण करे

FATEHPUR NEWS: जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेंस विभागों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने आँगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, केन्द्रों पर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पैरामीटरों के संतृप्तिकरण की प्रगति, लर्निंग लैब की प्रगति, पोषाहार वितरण एवं गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरण, एनाआरसी में बच्चों के भर्ती, पोषण ट्रैकर के अंतर्गत आधार फीडिंग, गृह भ्रमण एवं बच्चों के वजन फीडिंग, हॉट कुक्ड मील योजना, ई-कवच रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से चरणबद्ध तरीके से समय से कराते हुए निर्माण के समय सीडीपीओ व खंड विकास अधिकारी अवश्य निरीक्षण करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। आंगनबाड़ी केंद्रो में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी संकेताकों के संतृप्तिकरण की प्रगति कम होने पर खंड विकास अधिकारी विजयीपुर, खजुहा को स्पष्टीकरण देने एवं सीडीपीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश संबंधित को दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि एनआरसी में भर्ती बच्चों की निगरानी संवेदनशीलता  से करते हुए एवरेज रिपोर्ट से अवगत कराए साथ ही सीडीपीओ भर्ती बच्चों का फॉलोअप लेते रहे। पोषण ट्रैकर में आधार प्रमाणीकरण की प्रगति कम होने पर सीडीपीओ हथगाम से स्पष्टीकरण एवं ब्लॉक हसवा में फेसियल रिकॉनईजेशन सिस्टम की प्रगति कम होने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाय और समय – समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि अतिकुपोषित बच्चो को एनआरसी में संदर्भित किया जाय और डिस्चार्ज हुए बच्चों का लगातार फॉलोअप लिया जाय, इस कार्य में लापरवाही/शिथिलता बरतने पर संबंधित सीडीपीओ, सुपरवाइजर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बीएचएनडी सत्र में महिलाओं, बच्चों, किशोरियों की स्वास्थ्य संबंधी सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से वजन, लंबाई अवश्य अंकित कराए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं, किशोरियों को समय से पोषाहार वितरण किया जाय। साथ ही पोषण ट्रैकर में शत प्रतिशत फीडिंग का कार्य समय से कराया जाय। साथ ही ई–कवच व संबंधित पोर्टलों पर समय से फीडिंग कराई जाय। महिलाओं, किशोरियों को अपने व उनके बच्चो के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक करे। सैम/मैम बच्चो को चिन्हित कर शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को मुहैया कराते हुए उनके पोषण स्तर में सुधार लाए। इस अवसर पर  जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता आरईएस, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित समस्त सीडीपीओ उपस्थित रहे हैं।