Home आस्था असोथर में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, सावन के तीसरे सोमवार पर...

असोथर में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, सावन के तीसरे सोमवार पर निकली भव्य डाक कांवड़ यात्रा

FATEHPUR NEWS: सावन के तीसरे सोमवार पर नगर पंचायत असोथर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बजरंग दल एवं असोथर के समर्पित युवाओं के नेतृत्व में आयोजित भव्य डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों का जत्था भिटौरा स्थित ओम घाट से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ। थरियांव मार्ग से होते हुए कांवड़िए असोथर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। असोथर पहुंचने के बाद शिवभक्तों ने नगर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री मोटे महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से गंगाजल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा के सफल आयोजन में विकास कुमार तिवारी, प्रखंड मंत्री की प्रमुख भूमिका रही। सहयोगी टीम में आकाश सैनी, ऋतिक सक्सेना, आलोक कश्यप, आकर्ष गुप्ता, धर्मेंद्र मोदनवाल, सचिन मौर्य, अक्षय कुमार, रामप्रताप, शिवा लोधी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय शिवभक्त शामिल रहे।