भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान एवं असोथर नगर पंचायत चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर मुख्य रूप से रहे उपस्थित
FATEHPUR NEWS: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ब्लॉक असोथर के तत्वावधान में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 150 ट्रैक्टरों और 350 से अधिक किसानों की भागीदारी से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान से दोपहर 11 बजे हुआ। जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल एवं तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा नागा बाबा मंदिर और ब्लॉक मुख्यालय होते हुए काशी वृंदावन गेस्ट हाउस पहुंची, जहां किसानों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्रा थाना असोथर से आगे स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, युवा शक्ति अंकित सिंह चौहान, जिला सचिव प्रीतम सिंह चंदेल, तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया एवं ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह चौहान सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, चंद्रशेखर सिंह, शिवभवन मौर्य, शिवबदन सिंह, जसवंत सिंह, अंशुमान सिंह, रजत मिश्रा, रमन तिवारी, कपूर सिंह, आशीष पांडे, कैलाश चंद्र शुक्ला, हरिओम सिंह, रोशन सिंह, रमौद दुबे, पवन वर्मा, सोनू शुक्ला, बउवा तिवारी, अजय सिंह, बसंत सिंह, राजा सिंह, विकास सिंह, शिवदेश मौर्य, तूफान सिंह, बबलू मौर्य, मनोज सिंह, उत्तम सिंह, कल्लू बैश, पप्पू सिंह, दीपेश सिंह, यशपाल सिंह, गुड्डू अग्निहोत्री एवं सुधीर समेत बड़ी संख्या में किसान और क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।







