Home उत्तर प्रदेश अष्टभुजा मंदिर परिसर में नन्हे-मुन्नों ने मनाया जन्मोत्सव

अष्टभुजा मंदिर परिसर में नन्हे-मुन्नों ने मनाया जन्मोत्सव

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा में स्थित मां अष्टभुजा मंदिर परिसर में मातारानी गुरुकुलम एवं श्री गोविन्द देशिक संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी महोत्सव के उपरान्त सोमवार को पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से आरोह मिश्र के द्वितीय जन्मोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर यह संकल्प लिया कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे डॉ० रामजी मित्र, शेष नाथ मिश्र, कमलापति त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, भीम तिवारी, अशोक सिंह, अमित सरोज, रोहित सिंह सहित अनेक सामाजिक नागरिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता निभाई। उन्होंने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इस आयोजन के अंत में मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा जब सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह अवसर न केवल आरोह मिश्र के जन्मोत्सव का उल्लास था, बल्कि प्रकृति को बचाने का प्रेरणादायी संदेश भी बन गया।