PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को प्रयागराज में अपने भारी समर्थकों के साथ अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने प्रत्याशी सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के लिए पर्चा दाखिला किया। अपने अधिवक्ता बंधुओ से वादा किया की अधिवक्ता बंधुओ को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए तथा अधिवक्ता बंधुओ के लिए चिकित्सा संबंधी समस्याओं सहित जितनी भी समस्याएं हैं उसके निदान के लिए सदैव खड़े रहेंगे। अश्वनी कुमार श्रीवास्तव हमेशा अधिवक्ता मित्रों के सुख दुःख मे साथ रहेंगे हमारे लिए अधिवक्ता सर्वोपरि है। इस मौके पर श्री श्रीवास्तव जी के परम मित्र गण प्रकाश द्विवेदी, रत्नेश यादव, प्रमोद कुमार भारतीय, सुधीर कुमार तिवारी, सुनील शुक्ला, राकेश कुमार जायसवाल और शिव विमल श्रीवास्तव, इत्यादि की गरिमा में उपस्थिति रही।







