Home उत्तर प्रदेश अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: चिलकाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 1 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त  क़ो 13 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है ।चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी ने बताया कि  चिलकाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश पर  मादक पदार्थों /नशे के  अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी व बिक्री पर  रोकथाम हेतु  “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत चिलकाना थाना  प्रभारी निरीक्षक  चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में चिलकाना पुलिस ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त आजम पुत्र इदरीश नि0ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना  को दुमझेडा मोड़ जंगल ग्राम दुमझेडा से 13 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तारी कर उसे नशा तस्करी करने के आरोप की धारा 8/21/29 एनडीपीएस मे न्यायालय में पेश कर दिया है ।