अवैध खनन पर थाना चिलकाना पुलिस की लगातर कार्यवाही जारी रहेगी
SAHARANPUR NEWS: अवैध खनिज के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना चिलकाना पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चिलकाना सुल्तानपुर गंदेवड रोड से दो अवैध खनिज से भरे डम्परो को पकड़ कर थाने मे लाकर सीज किया। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया अवैध खनिज से भरे ओवरलोड दोनों डम्पर के चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गये। उन्होंने बताया पकड़े गये दोनों डम्परो की सूचना जिला खनिज अधिकारी एवं उच्च अधिकारियो को देकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवैध खनिज से भरे दोनों डम्परो को थाने मे लाकर सीज कर दिया गया है। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।







